कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के कक्षा नर्सरी से आठवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खेलों में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रिसिपल राहुल घोष ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की महत्ता बताकर की। इस दौरान विद्यार्थियों में वन लैग दौड़, जंप दौड़, थ्री लैग दौड़, रिले दौड़, 50 मीटर दौड़, बैक दौड़ आदि के मुकाबले करवाए गए। इस मौके स्कूल की निर्देशिका सम्पा सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की खेल मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ बनाए रखना, मस्तिष्क की क्षमता विकसित करना, रणनीतिकता का अभ्यास करना, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। इन मुकाबले में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को इनाम बांटे गए।
छात्र- छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता के आरंभ, मध्य और अंत तक मैदान तालियों की आवाज से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों की भी एक रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को खेलों का महत्व बताते हुए अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि खेल शिक्षा का एक अनिवार्य अंग है। स्वस्थ शरीर व मन अध्यापकों और छात्रों सभी के लिए बहुत आवश्यक है। विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है। खेल हमारे जीवन में उच्च स्तर का आत्मविश्वास और अनुशासन लेकर आता है जो हमारे साथ पूरे जीवन रहता है | इसके साथ सभी ने विद्यालय के खेल शिक्षक शरद अग्रवाल का धन्यावाद किया | कार्यक्रम में सुष्मिता टूटी, एमडी इकबाल, उजाला सिंह, पूजा कुमारी, सैफुद्दीन खुशदिल आदि मौजूद रहे |

Leave a Comment