कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में वन महोत्सव ‘एक पेड माँ के नाम’ का आयोजन मंगलवार को किया गया | इस वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक नीरा यादव आमंत्रित किया गया |
विधायक ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान की शुरूआत की। विधायक ने कल्पतरु का पौधा लगाकार वृक्षारोपण किया | बताते चले की कल्पतरु को सरकार ने दुर्लभ पेड़ की श्रेणी में रखा है। विद्यालय के चेयरमैन रामलखन सिंह ने बताया की देश भर में सिर्फ नौ ही कल्पतरु हैं, जिनमें चार रांची में थे। कुछ साल पहले एक पेड़ भारी बारिश के कारण गिर गया। बहुत कोशिशों के बावजूद उसे जिंदा नहीं किया जा सका |
अंग्रेजों ने लगाए थे पेड़ ढाई सौ साल पहले ये कल्पतरु अंग्रेज रांची लेकर आए थे। तब इसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते थे। मगर एक स्थानीय वक्ति ने इसके महत्व और अनोखेपन के बारे में जब लिखा, तो धीरे-धीरे दुनिया इनके बारे में जान सकी।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राहुल घोष ने कहा कि भारत के लोग गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। बारिश नहीं हो रही है। जिससे राज्य मे कई प्रकार की बीमारियां फैल रही है। इसका मुख्य कारण जंगल की बर्बादी वृक्षों का लगातार कटाव प्रमुख है। लोग बेरहमी से वृक्षों को काट रहे हैं। जिससे पर्यावरण असंतुलित हो गया है। वृक्ष से जीव-जंतुओं को ऑक्सीजन प्राप्त होता है। यदि वृक्ष नहीं रहेगा तो लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगा और सांस लेने में कठिनाई होगी। शिक्षक, छात्र-छात्राओं को अाह्वान करते हुए कहा कि इस विद्यालय में 500 छात्र- छात्राएं हैं, एवं 30 से अधिक शिक्षक हैं। यदि सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक एक-एक वृ़क्ष विद्यालय प्रागण में लगाएंगे तो 500 से अधिक वृक्ष इस विद्यालय में लग जाएगा। बच्चों को विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपन तथा अभिभावकों को वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया गया | कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी बच्चों को एक एक पौधा दिया गया और छात्रो को माँ के नाम एक पेड़ लगाने की सलाह दो गई | विधायक नीरा यादव ने कहा कि इस पौधे को अपनी मां के नाम पर लगायें | मौके पर विद्यालय की निर्देशक सम्पा सिंह, परीक्षा प्रभारी ए.के. लाल और शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद रहे |

Leave a Comment